रांची : दीपावली और छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है।
‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत आज रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को कहा है कि ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसर पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से योजना का भुगतान मिले।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




