देवघर पहुँचें बाबा रामदेव , बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर : योगगुरु बाबा रामदेव  हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलकर वे सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। पंडा समाज के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के नारों से गूंज उठा।

योगगुरु के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रवेश द्वारों पर जांच व्यवस्था सख्त की गई और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट के बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई बाधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया।

मंदिर परिसर में बाबा रामदेव के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। लोग उनके दर्शन करने और फोटो लेने के लिए उत्सुक नज़र आए। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मंदिर प्रबंधन ने अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की।

पूजा-अर्चना के बाद योगगुरु बाबा रामदेव कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा देवघर के कोठिया ग्राम में आयोजित सात दिवसीय शिव कथा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण