दो दिन बंद रहेगा पहाड़ी मंदिर का पट, जीर्णोद्धार कार्य के चलते श्रद्धालुओं से अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य के कारण सोमवार और मंगलवार को मंदिर के पट बंद रहेंगे। पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान भी जलार्पण की व्यवस्था जारी रहेगी। श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर रखे गए ड्रम में जल अर्पित कर सकेंगे, जिसे बाद में मुख्य मंदिर में भगवान शिव को चढ़ाया जाएगा। वहीं, राजधानी रांची के जागरूक नागरिक ज्योति कुमार ने पहाड़ी मंदिर की वर्तमान स्थिति को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को पत्र भेजकर चिंता जाहिर की है। अपने पत्र में ज्योति ने कहा है कि मंदिर परिसर की संरचना को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर की दीवारों, नींव और फर्श को चूहों के बिल खोदने से अंदर से नुकसान हो रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर में टूटी हुई सीढ़ियाँ, अवैध गाड़ियों की पार्किंग और पौधारोपण में सिर्फ औपचारिकता जैसी समस्याएं भी लगातार देखी जा रही हैं। ज्योति ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि पहाड़ी मंदिर का निरीक्षण कर चुकीं तकनीकी टीमों ने स्पष्ट रूप से सुझाव दिया है कि पहाड़ी पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पहाड़ी की संरचनात्मक मजबूती और अधिक कमजोर हो सकती है।पहाड़ी मंदिर परिसर में किसी भी तरह के नए निर्माण कार्य पर रोक लगे।मंदिर की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से संरक्षण किया जाए।मंदिर में अव्यवस्था और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक