भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बर्मिंघम :  आकाश दीप (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविवार को इंग्लैंड को दूसरी पारी में 271 रनों पर समेट कर मुकाबला 336 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है।
लंच के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रिस वोक्स (सात) को आउटकर भारत सातवीं सफलता दिलाई। इसके बाद आकाश दीप ने जेमी स्मिथ को आउटकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। जेमी स्मथ ने 99 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाते हुए (88) रनों की पारी खेली। इंग्लैंड का नौवां विकेट जॉश टंग (दो) के रूप में गिरा। रवींद्र जडेजा की गेंद पर सिराज ने मिडविकेट की ओर छलांग लगाकर टंग का कैच पकड़ा। 69वें ओवर की पहली गेंद पर आकाश दीप ने ब्राइडन कार्स (38) को आउटकर इंग्लैंड की दूसरी पारी को 271 के स्कोर पर अंत कर मुकाबला 336 रनों से जीत लिया।
भारत को लंच से ठीक पहले वाशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स का विकेट दिलाया, जो भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इस सेशन की शुरुआत में पहले आकाश दीप ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट निकाले। लेकिन उसके बाद स्टोक्स और स्मिथ के बीच 70 रनों की अच्छी साझेदारी हुई लेकिन लंच से ठीक पहले स्टोक्स आउट हो गए।

इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 72 रन से आगे खेला शुरु किया। इंग्लैंड ने महज आठ रन जोड़कर अपना चौथा विकेट ऑली पोप (24) के रूप में गंवा दिया। ऑली पोप को आकाश दीप ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद आकाश दीप ने 22वें ओवर में हैरी ब्रूक (23) को पगबाधा कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। भारत को छठी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान बेन स्टोक्स (33) को पगबाधा आउट कर दिलाई।
भारत की ओर से आकाश दीप ने 21.1 ओवर में 99 रन देकर छह विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाये थे। भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 427 के स्कोर पर घोषित कर दी थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो

मुहर्रम को लेकर मधुरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया ताजिया जुलूस का निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि : मुहर्रम पर्व के अवसर पर मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

न्यू पुलिस लाइन में एटीएम व झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मूडीह स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम और झारखंड पुलिस सेल्फी

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।