धनबाद के बरवाअड्डा में दूसरे दिन भी जारी रहा एसीबी का छापा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत काशीटांड़ स्थित मोटोजेन शोरूम और पंडुकी बरवाअड्डा स्थित एचएन मोटर्स भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले को लेकर की जा रही है। छापेमारी में रांची और धनबाद एसीबी की संयुक्त टीम शामिल है।सूत्रों के अनुसार, एसीबी की टीम ने शोरूम से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान शोरूम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।एसीबी ने मंगलवार को स्निग्धा सिंह के नियंत्रण वाली टाटा मोटर्स व महिंद्रा से जुड़े छह शोरूम में छापेमारी की। जो बुधवार को भी जारी है। सूत्रों के अनुसार इन शोरूम की निदेशक स्निग्धा सिंह हैं, जो आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी है। स्निग्धा सिंह आइएएस विनय कुमार चौबे के सहयोगी विनय सिंह की पत्नी हैं। इस केस में स्निग्धा सिंह अभी फरार चल रही हैं।बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार की देर शाम धनबाद सहित राज्य में सात स्थानों पर एसीबी ने एक साथ छापेमारी की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों