नगर निगम से जुड़े कई मुद्दों को लेकर प्रभारी आयुक्त से मिले पार्षद संघ 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: पार्षद संघ एवं स्थाई समिति सदस्य प्रभारी नगर आयुक्त से मिल विभिन्न मुद्दे पर चर्चा किया, जिसमें ससमय गरीबों को कंबल,खराब लाइट को अविलंब ठीक करवाने, टेंडर किए गए योजना को संवेदक द्वारा अविलंब शुरू करवाने एवं आगामी शबेबारात पर्व को लेकर छठ घाट के तर्ज पर अलग से मजदूर व्यवस्था कर सफाई कार्य करवाने को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान स्थाई समिति सदस्य संजय सिन्हा ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुवे कंबल अविलंब व्यवस्था की जाए ।

स्थाई समिति सदस्य रंजीत मंडल ने कहा कि 25 लाख से होने वाले सड़क नाला का कार्य संवेदक द्वारा अविलंब शुरू करवाया जाए।संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि जिस तरह छठ महापर्व पर घाट सफाई के लिए अलग से मजदूर व्यवस्था कर सफाई किया जाता है उसी तरह शबे बारात को लेकर भी निगम द्वारा अलग से मजदूर व्यवस्था कर कब्रिस्तान एवं मजार मस्जिद की सफाई व्यवस्था का कार्य किया जाए।जिस पर प्रभारी नगर आयुक्त आमिर सोहेल ने सकारत्मक आश्वाशन दिया।इस मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष जाबिर अंसारी, नंदगोपाल, राजकुमार यादव, मनीष कुमार, निकेश कुमार, बंटी अली, सैफुल्ला अंसारी, संजय तांती, शेर खान उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी