भागलपुर. अकबरनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष किरण देवी ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को एक पत्र लिखा है। पत्र में अकबरनगर अंतर्गत अभिया घाट से कश्माबाद एवं राज्य हाईवे मँझो होते हुए बेलथू तक पथ निर्माण की मांग की है। अकबरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल से मिलकर अपनी बात रखे. पत्र में हजारों किसानों एवं एक छोर पर बसे हजारों ग्राम वासियों को पाठ नहीं होने के कारण आवाजाही की समस्याओं से जूझना पड़ता है, अगर यह सड़क बन जाएगा तो हजारों ग्रामीणों को मुख्य सड़क से जुड़कर आवाजाही में आसान हो जाएगा। किसानों को बाजार आने के लिए काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है, इसलिए इस सड़क का निर्माण अभिलंब करने की कृपा की जाए। पथ निर्माण विभाग मंत्री से मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने कहा मंत्री महोदय के द्वारा आश्वासन मिला है और जल्द ही इस पर काम शुरू करने की बात कही गई है.

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त
पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के




