नवगछिया से सैकड़ों राजद कार्यकर्ता भागलपुर में 30वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर नवगछिया पुलिस जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मकंदपुर चौक स्थित आनंद निलय भवन में आयोजित संकल्प सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के हबीबपुर में होने वाले स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान घोषणा की गई कि नवगछिया पुलिस जिला से सैकड़ों राजद कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे।

संकल्प सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव संजय मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बिहार के सभी 38 जिलों में राजद का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को भागलपुर के हबीबपुर में आयोजित समारोह में नवगछिया से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि पार्टी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को हमेशा मजबूती से आगे बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि राजद सरकार के कार्यकाल में कई जिलों, प्रखंडों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों की स्थापना हुई तथा रेलवे को घाटे से मुनाफे में लाने का कार्य किया गया।

सभा को पार्टी प्रवक्ता कपिलदेव मंडल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के नरेन्द्र यादव, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, रंगरा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मेहींदास, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु यादव, युवा अध्यक्ष सुमन कुमार यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। वहीं, प्रिंस कुमार मंडल को सर्वसम्मति से गोपालपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला से सैकड़ों कार्यकर्ता भागलपुर पहुंचकर स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर