नवादा मॉब लिंचिंग के खिलाफ भाकपा (माले) ने किया प्रदर्शन सत्ता संरक्षित साम्प्रदायिक हिंसा पर लगे रोक, सभी दोषियों की हो गिरफ्तारी

नवादा मॉब लिंचिंग प्रदर्शन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

भागलपुर.नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 5 दिसंबर 2025 को हुई मुस्लिम कपड़ा फेरीवाले मोहम्मद अतहर हुसैन की बर्बर मॉब लिंचिंग के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को भाकपा (माले) ने स्थानीय चांदनी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार में कथित कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए राज्य की भाजपा – जदयू सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बुलंद किए और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव महेश प्रसाद यादव और कहलगांव प्रखंड सचिव रणधीर यादव ने किया। प्रदर्शन सभा को सम्बोधित करते हुए मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह घटना बिहार में भाजपा द्वारा लगातार बनाए जा रहे सांप्रदायिक हिंसा के माहौल का जीवंत उदाहरण है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद बिहार में मॉब हिंसा और बुलडोजर कार्रवाई बढ़ी है। यदि एनडीए सरकार बिहार में ‘योगी मॉडल’ लागू करने का सपना देख रही है, तो यह बिहार की सामाजिक एकता और लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है और इसका जोरदार जवाब दिया जाएगा। भीड़तंत्र, नफरत और दमन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। भाकपा (माले) आम नागरिकों से अपील करती हैं कि संविधान, लोकतंत्र और न्याय रक्षा के इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ।वक्ताओं ने बताया कि अतहर हुसैन को केवल मुस्लिम होने के संदेह में घेरकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। उन्हें बेरहमी से पीटा गया, गर्म औजार से दागा गया, कान काटे गए, उंगली तोड़ी गई और उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला गया। अधमरी हालत में उन्हें छोड़ने के बाद उल्टे उनके खिलाफ चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। इलाज के दौरान 12 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। पुलिस, जिला प्रशासन और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अतहर हुसैन की जान गई। घटना के बाद भट्टा गांव और आसपास के इलाके में भय का माहौल है। भट्टा गांव में 10–15 मुस्लिम परिवार हैं, जो डरे-सहमे हुए हैं। ग्रामीण खुलकर बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और उनकी पृष्ठभूमि की गंभीर जांच अब तक नहीं हुई है।भाकपा (माले) मांग करती है कि भाजपा – सत्ता संरक्षित सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगाई जाए.मोहम्मद अतहर हुसैन की हत्या में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए।पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय और 25 लाख रु मुआवजा दिया जाए।अतहर हुसैन पर झूठा मुकदमा करनेवाले और दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो।बुलडोजर कार्रवाई और भीड़तंत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए।गृह मंत्री सम्राट चौधरी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सार्वजनिक रूप से जवाब दें।प्रदर्शन में भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य विजय कुमार, ऐक्टू (AICCTU) के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, भाकपा (माले) के जिला कमिटी सदस्य विष्णु कुमार मंडल, पुरुषोत्तम दास, गौरीशंकर राय, संथालजी मंडल, सिकन्दर तांती, सुशील कुमार भारती, आशुतोष यादव व सत्यनारायण यादव एवं अर्जुन प्रसाद ठाकुर, कांति यादव, कपिल मंडल, विनय यादव, मूसाय मंडल, कंपनी यादव, राजेंद्र मंडल,नट्टू यादव, बच्ची यादव, मृत्युंजय कापरी, मनोज हरिजन आदि सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण