नीरज सिंह हत्याकांड : आज सत्य की जीत हुई है – रागिनी सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. विधायक संजीव सिंह को जमानत मिलने के बाद सिंह मेंशन में खुशी की लहर है. समर्थकों के द्वारा सिंह मेंशन के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई. मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी. वहीं संजीव सिंह का मां कुंती सिंह झरिया विधायक सह संजीव सिंह की धर्मपत्नी रागिनी सिंह भी मौजूद रही । कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि न्यायालय पर मुझे पूरा विश्वास था, आशा और विश्वास पर हमने सात साल गुजारे, उस विश्वास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. जितना भी बोले वह कम है. आज सत्य की जीत हुई है. एक न्यायालय नीचे है तो एक न्यायालय ऊपर भी है. मुझे दोनों ही पर पूरा विश्वास था. आने वाले समय पर भी हमें भरोसा है, जिस तरह से जमानत मिली है, उन्होंने कहा कि मुझसे ज्यादा झरिया की जनता आस लगाए हुए थी. हमसे चार गुना प्रार्थना धनबाद की जनता कर रही थी. हर एक मां, भाई और बहन ने उनके लिए प्रार्थना की है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण