नीरज हत्याकांड : आठ साल बाद पूर्व BJP विधायक संजीव सिंह बरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद को हिला देने वाले बहुचर्चित नीरज हत्याकांड में आठ वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। अदालत ने जहां झरिया के पूर्व भाजपा विधायक समेत दस आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया। यह वही कांड है जिसने 21 मार्च 2017 की शाम को धनबाद की सड़कों को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दिया था। सरेआम हुई अंधाधुंध गोलीबारी में नीरज सिंह समेत चार लोगों की मौत हुई थी। लंबे समय से राजनीति और अपराध के गठजोड़ का प्रतीक माने जा रहे इस मामले में अदालत का फैसला न केवल न्याय की जीत है, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश है कि अपराध चाहे कितना ही चर्चित क्यों न हो, कानून की तराजू में सबको समान देखा जाता है । यह मामला वर्षों से धनबाद की राजनीति और अपराध जगत में चर्चा का केंद्र रहा। अदालत में गवाहों के बयान, सबूतों की पेशी और जिरह के सिलसिले ने पूरे आठ साल तक न्याय के तराजू को संतुलित रखा। अंततः, न्याय के पलड़े में सच भारी पड़ा। वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने कहा फैसले की कॉपी मिलने के बाद हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे। वहीं फैसला आने के बाद संजीव सिंह के समर्थक कोर्ट रोड में खुशी मनाते हुए नजर आए। कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ खूब जश्न मनाया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह