नेपाल के बाद अब फ्रांस में भड़की आग, हालात गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

काठमांडू/पेरिस । नेपाल में सोमवार-मंगलवार को भड़की जनआंदोलन की लपटें थमी भी नहीं थीं कि बुधवार को फ्रांस की सड़कों पर आग और धुआं नजर आया। राजधानी पेरिस समेत बड़े शहरों में करीब 1 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी बजट कटौती और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से तुरंत इस्तीफे की मांग की राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर दीं, आगजनी की और पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। सरकार ने हालात काबू में करने के लिए 80 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की, लेकिन इससे आक्रोश थमा नहीं। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ ने कहा कि पश्चिमी शहर रेन्नेस में एक बस में आग लगा दी गई और दक्षिण-पश्चिम में एक बिजली लाइन को नुकसान पहुंचने से रेलगाड़ियां बाधित हुईं।इस आंदोलन का ऐलान वामपंथी दलों और जमीनी संगठनों ने किया था। इसे ‘ब्लॉक एवरीथिंग मूवमेंट’ का नाम दिया गया। आंदोलन सोशल मीडिया से शुरू होकर देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया। है। इसी उथल-पुथल के बीच सेबास्टियन लेकोर्नू ने नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। एक दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव के बाद फ्रांस्वा बायरो ने इस्तीफा दिया था। खास बात यह है कि लेकोर्नू पिछले दो साल में पांचवें प्रधानमंत्री हैं। राजनीतिक अस्थिरता और बजट कटौती ने जनता का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया है। फ्रांस का प्रमुख अखबार ला परिसियन लिखता है कि इस आंदोलन की कमान ‘द सिटीजन कलेक्टिव’ नामक संगठन ने संभाली है, जो खुद को दलों और कारोबारी संगठनों से अलग बताता है। क्यों भड़का फ्रांस?• मैक्रों की नीतियां: जनता का आरोप है कि राष्ट्रपति अमीर वर्ग को फायदा और आम लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।• बजट में भारी कटौती: पूर्व पीएम बायरो ने 4 लाख करोड़ रु. के खर्चों में कटौती की थी। पेंशन रोकी गई, कई कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं।• राजनीतिक अस्थिरता: महज दो साल में पांच प्रधानमंत्री बदलने से लोगों का भरोसा टूटा।• ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ का ऐलान: संगठनों का नारा—‘देश को ठप करो, सरकार को झुकाओ’।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों