पटना : गंगा स्नान जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना । बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक और टेम्पू की टक्कर से में आठ लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार होकर ये सभी लोग फतुहा में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सभी मृतक नालंदा ज़िले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। पटना के ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सभी घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है। बिहार की राजधानी पटना के  शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास  शनिवार की सुबह  हुई इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार, खून से सनी सड़क और लाशों का ढेर नजर आ रहा है। शनिवार की सुबह भादो की अमावस्या सुबह गंगा नदी में डुबकी लगाकर लौट रहे थे, लेकिन लौटते वक्त सड़क पर मौत ने आकर उन्हें घेर लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए।  मौके पर ही सन्नाटा पसर गया, आसपास खड़े लोग चीखते-चिल्लाते रह गए। दुर्घटना  की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चार यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टैंकलॉरी तेज रफ्तार में आ रही थी और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद उसकी ऑटो से सीधी टक्कर हुई और ये हादसा हुआ। जिन घरों से सुबह पूजा-अर्चना और गंगा स्नान के लिए लोग निकले थे, वहां से अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं।पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम  सिहांग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, सभी हिलसा नालंदा जिला के रहने वाले हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की