पटना में गंगा का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचे कई घाट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : पटना में लगातार बारिश के कारण गंगा और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार से रविवार सुबह तक शहर के विभिन्न घाटों पर जल का स्तर करीब 30 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। दीघा घाट पर जलस्तर रविवार शाम सात बजे 50.50 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 50.45 मीटर से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी दी है कि चार अगस्त की सुबह तक सभी घाटों पर जलस्तर में करीब 40 सेंटीमीटर और बढ़ोतरी हो सकती है। सोन नदी का बहाव भी तेज हो रहा है, हालांकि पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में फिलहाल स्थिर है। गंगा के बढ़ते तेवरों से तटवर्ती और दियारा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। गांधी घाट, मनेर, दीघा घाट और हाथीदह जैसे क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि रविवार सुबह दीघा घाट पर यह स्तर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे था। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण