•जिले के 11 अस्पतालों में सामान्य प्रसव के साथ गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन द्वारा प्रसव उपचार की व्यवस्था रहती है उपलब्ध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। जिले के सभी 14 प्रखंडों के 41 सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की जांच और सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। यहां प्रशिक्षित चिकित्सक और एएनएम आवश्यक उपचार उपलब्ध कराते हैं।

सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि गंभीर गर्भवती महिलाओं के लिए जीएमसीएच पूर्णिया, अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा और बनमनखी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में ऑपरेशन और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इन अस्पतालों में ब्लड स्टोरेज की सुविधा भी है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक उम्र की गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में रखते हुए विशेष निगरानी की जाती है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गंभीर एनीमिया, पिछली गर्भावस्था में जटिलता, जुड़वां गर्भावस्था और अन्य जोखिम वाली स्थितियों में भी विशेष जांच और उपचार किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित कर रहा है, ताकि मां और नवजात दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ