पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ी गई ज्योति मल्होत्र पर बीजेपी सांसद निशिकांत का बड़ा बयान ,इन्फ्लुएंसर मीडिया की जाँच हो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 
नई दिल्ली : ज्योति मल्होत्रा को लेकर खुफिया एजेंसियों में हलचल मची हुई है. जानकारी के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो पिछले एक साल से ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. सूत्रों के मुताबिक, ज्योति कई बार पाकिस्तान गई और वहां से पाकिस्तान के पक्ष में नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही थी.

केंद्रीय एजेंसी ने 3-4 बार हरियाणा पुलिस को इस बारे में सतर्क भी किया था, लेकिन पुख्ता सबूतों के अभाव में हरियाणा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस मामले पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और अपील की है कि सुरक्षा एजेंसियां ऐसे यूट्यूबर, मीडिया इन्फ्लुएंसर और बेरोजगार पत्रकारों की संपत्ति और विदेशी लिंक की जांच करें.यह मामला उस नेटवर्किंग का उदाहरण बन गया है, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाकर जासूसी के लिए इस्तेमाल करती है. दुबे ने कहा कि ISI किस तरह इन्फ्लुएंसर्स को अपने नेटवर्क में शामिल करती है और उन्हें लालच देकर धीरे-धीरे देश विरोधी गतिविधियों में धकेल देती है, यह केस उसकी क्लासिक मिसाल है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे और भी लोग हैं, जो सोशल मीडिया की आड़ में देशविरोधी एजेंडा चला रहे हैं? बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर लिखा, “पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ी गईं ज्योति मल्होत्रा के कारनामों को देखते हुए NIA और ED को चाहिए कि वे यूट्यूबर, मीडिया इन्फ्लुएंसर, फेसबुक पत्रकार, बेरोजगार पत्रकारों के पिछले 5 सालों के विदेशी दौरे, विज्ञापन, बैंक अकाउंट, गाड़ी और मकान की जांच करें. क्या पता वे भी किसी विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत विरोधी एजेंडा तो नहीं चला रहे हैं?” उन्होंने अपने ट्वीट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी टैग किया.

दुबे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और स्वतंत्र पत्रकारों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक