पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणि हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा, जेएसएलपीएस के डीएम आशीष कुमार और बीपीएम बासुदेव कुमार साहा समेत प्रखंड एवं संकुल स्तर के कर्मी मौजूद रहे।

सभा में विभिन्न ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संकुल संगठन के पिछले वर्ष के कार्यों, वित्तीय प्रगति, आजीविका गतिविधियों और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल स्तरीय महासंघ के लेखापाल एवं सचिव ने चार्ट के माध्यम से वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट और वार्षिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बेहतर कार्य करने वाले संगठनों से जुड़े सक्रिय सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बीपीएम बासुदेव कुमार साहा ने आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए कहा कि वीपीआरपी के माध्यम से वार्षिक योजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती और सामूहिक स्तर पर आधारभूत संरचना विकसित करने की योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को कम से कम तीन आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के साथ गैर-कृषि आधारित उद्यमों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के साथ उन्हें अधिक टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और संकुल संगठन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने आजीविका संवर्धन, रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

मौके पर संकुल संगठन की अध्यक्ष मार्शिला हसदा, सचिव सबिता टुडू, कोषाध्यक्ष मोमिना खातून, सीसी उदित नारायण सिंह, अमित कुमार साहा, तुलसी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन संकुल संगठन की सचिव सबिता टुडू ने किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक