पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसपी से की शिष्टाचार मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामाशीष सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पंडित, सचिव सुराई तापे, कोषाध्यक्ष अनन्त राम तथा संयुक्त सचिव मंगल किस्कु शामिल रहे।

मुलाकात के दौरान पुलिस क्लब की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को न्यायालय में गवाही के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने एसोसिएशन के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण के लिए आवश्यकतानुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन भी दिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं सेवा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने