पाकुड़ में अवैध विस्फोटक का जखीरा 2160 पीस डेटोनेटर और 9335 पीस जिलेटिन बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगढ़िया में शुक्रवार को डोमनगढ़िया गांव में समसुल हसन नामक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर अवैध रूप से स्टोर किए गए जिलेटिन और डेटोनेटर को जब्त किया है.एसडीपीओ ने बताया कि अवैध रूप से विस्फोटक का भंडारण करने वाले आरोपी समसुल हसन को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2160 पीस डेटोनेटर और 9335 पीस जिलेटिन और एक मोबाइल जब्त किया गया है. घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया. एक साथ इतने सारे विस्फोटक देखकर पुलिस अधिकारी भोंचक रह  गए. पुलिस इस बात की सुराग ढूंढ रही है  सप्लाई करने की योजना थी और इस अवैध कारोबार में और कौन- कौन लोग शामिल हैं इसकी गहनता से जांच की जा रही है. शुक्रवार को पुलिसिया कार्रवाई के बाद अवैध विस्फोटक कारोबारियों और अवैध खनन करने वाले माफियाओ में हड़कंप मच गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक