पाकुड़ में चाय गुमटी का ताला तोड़ चोरी, नकदी, गैस सिलेंडर समेत ₹15 हजार का सामान ले उड़े चोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद टूटी हुई चाय गुमटी।

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के अर्पणा मार्केट और कृष्णा मार्केट के बीच स्थित एक चाय गुमटी में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गुमटी का ताला और पल्ला तोड़कर नकदी, गैस सिलेंडर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी में करीब 15 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

महुआडांगा (तत्वाडांगा) निवासी 61 वर्षीय चण्डी सेन ने बताया कि वह वर्षों से इसी चाय गुमटी के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर गुमटी का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर 14 लीटर का भारत गैस सिलेंडर, बिक्री के लिए रखे बिस्कुट, किश्त जमा करने के लिए रखे 7,000 रुपये, गल्ले में रखे 900 रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी रवींद्र चौक के पास एक फास्ट फूड दुकान से गैस सिलेंडर चोरी हुआ था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर