पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही परिसर में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

शौचालय निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद विधायक निसात आलम जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, जहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रणनीतिक बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र समय पर भरवाने तथा उसे संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के पास जमा कराने में पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बैठक में मानसारुल हक, गोलम अहमद उर्फ बकुल, सेमिनुल इस्लाम, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, असद हुसैन, प्रमोद डोकानिया, सेलिम, बिलाल शेख, मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख और मोतिउर रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी