पिता की विरासत से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक, नितिन नबीन ने भरी सियासी उड़ान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने 45 वर्षीय युवा विधायक नितिन नबीन को पार्टी की कमान सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। इस ऐतिहासिक ताजपोशी के बाद देशभर में लोग नितिन नबीन के राजनीतिक सफर उनके जन्म और गांव को लेकर कर्म भूमि तक उत्साह का माहौल है । आम लोग उनकी जन्म बिहार मान रहे है । दरअसल है भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। हालांकि रांची उनका जन्म स्थान जरूर है, लेकिन यह उनका पैतृक गांव नहीं है। नितिन नबीन मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत अमावां गांव के निवासी हैं। उनके दादा कामेंद्र प्रसाद सिन्हा के पटना आकर बस जाने के बाद उनका परिवार राजधानी में रहने लगा, जिससे नितिन नबीन की पहचान पटना के निवासी के रूप में बनी।भले ही नितिन नबीन पटना में रहते हों, लेकिन उनका जुड़ाव आज भी अपने पैतृक गांव अमावां से बना हुआ है। उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, नियमित रूप से गांव जाया करते थे। नितिन नबीन ने भी इस परंपरा को कायम रखा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की खबर से अमावां गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा अपने पिता के निधन के बाद शुरू हुई। उपचुनाव में जनता ने उन पर भरोसा जताया और यहीं से उनके राजनीतिक करियर का आगाज हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से वह लगातार पांच बार विधायक चुने गए और बिहार की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई।अपने संगठनात्मक कौशल और अनुशासित कार्यशैली के कारण नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां सौंपीं। सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवा होने के बावजूद उन्हें लंबी राजनीतिक पारी के लिए तैयार किया जा रहा है।नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा के भीतर यह स्पष्ट संदेश गया है कि पार्टी में चुपचाप, निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के लिए काम करने वालों को शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से महत्व देता है। बिहार की राजनीति में यह एक नए और चमकते अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर झामुमो सक्रिय, मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने पाकुड़ और जामताड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पाकुड़ में कार्यशाला, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़ में आयोजित कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह समापन पर पाकुड़ में विशेष सफाई अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर पाकुड़ नगर प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नवीनगर पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के अधिकारों पर जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर नवीनगर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम