पीएम ने किया शंकरपुर स्टेशन का उद्घाटन, रेल नेटवर्क से जुड़ा देवघर एम्स

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
देवघर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसमें झारखंड के शंकरपुर, राजमहल व गोविंदपुर रोड स्टेशन भी शामिल हैं। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’  के तहत इन स्टेशनों को पुनर्विकसित किया गया है।
शंकरपुर स्टेशन देवघर एम्स  के निकट होने से झारखंड, बिहार और बंगाल के मरीजों को सुविधा मिलेगी। देवघर एम्स को ध्यान में रखते हुए शंकरपुर स्टेशन को विकसित किया गया है। एम्स में इलाज कराने के लिए झारखंड के साथ ही बिहार और बंगाल से भी मरीज आते हैं।

हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलमार्ग पर देवघर-मधुपुर के बीच स्थित शंकरपुर स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है। इस पर तकरीबन सात करोड़ रुपया खर्च किया गया है।  शंकरपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस तरह अटल ग्राम सड़क से सड़क का जाल और एक-दूसरे स्थान को जोड़ दिया गया। आज अमृत भारत स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने विकास को गति देने के साथ विरासत को भी संवारने का कार्य किया है। कहा मोदी है तो सब मुमकिन है।हम पाकिस्तान को घर में घुसकर मारते हैं।

सांसद ने आगे कहाकि आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि अब जसीडीह व मधुपुर से बढ़िया स्टेशन शंकरपुर हो गया है। वायदा किया था कि शंकरपुर रेलवे स्टेशन से एम्स, प्लास्टिक पार्क और यहां के लोगों को फायदा होग। आने वाले समय में यहां 18 गाड़ियों का कोचिंग पिट होगा, इसका प्रयास होगा। दस ट्रेन का ठहराव यहीं हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक