पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले के नवले पुल पर गुरुवार को एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब 20 वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो ट्रक और एक कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, सतारा से मुंबई की ओर आ रहा राजस्थान नंबर का एक लोडेड ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक करीब एक किलोमीटर तक दौड़ता रहा और रास्ते में आई कंटेनर, टेम्पों, मिनी बस, कार, दोपहिया वाहन और कई छोटे वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। माना जा रहा है कि पुल पर तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




