पोटका में गिट्टी लोडेड हाइवा में लगी भीषण आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र स्थित सावनाडीह मुख्य सड़क पर सोमवार देर रात एक गिट्टी लोडेड हाइवा अचानक भीषण आग की चपेट में आ गया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी फैल गई कि पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान चालक समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

स्थानीय लोगों ने हाइवा से उठती तेज लपटें देखकर तुरंत पोटका थाना को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हाइवा में इंजन की खराबी या किसी तकनीकी समस्या के कारण आग लगी होगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आग की वजह से हाइवा में लदी गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

 

थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, इसे राहत की बात माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण