प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली शुभकामनाओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बातचीत हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने दीपावली पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुभकामनाओं और व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझीदारी की स्थायी शक्ति, साझा लोकतांत्रिक आदर्शों तथा वैश्विक शांति और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रतिबद्धता पर बल दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं संसार को आशा की ज्योति से आलोकित करें और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ी रहें।”इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दीपावली समारोह के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की, उनकी इसमें बहुत रुचि है।”इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री के साथ भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी चर्चा करने का दावा किया लेकिन यहां सरकार की ओर से पुनः खंडन किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच पाकिस्तान को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वह एक महान व्यक्ति हैं और पिछले कुछ वर्षों में मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों