प्रोफेसर आशा तिवारी ओझा को मिला रामायणी सम्मान, भागलपुर का बढ़ाया गौरव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: रामायण रिसर्च कौंसिल एवं भारत अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में भागलपुर की प्रोफेसर आशा तिवारी ओझा को रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में आयोजित किया गया।

समारोह में देश की 28 विभूतियों को रामायणी सम्मान प्रदान किया गया। प्रोफेसर आशा तिवारी ओझा को यह सम्मान बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत चतुर्वेदी, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं साध्वी प्रज्ञा भारती ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

सम्मान मिलने पर डॉ. आशा ओझा ने रामायण रिसर्च कौंसिल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान को प्रभु श्रीराम की कृपा तथा माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल बताया।

प्रोफेसर आशा तिवारी ओझा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भागलपुर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उनके और भागलपुरवासियों के लिए गौरव का पल है।

प्रोफेसर आशा तिवारी ओझा को मिले इस सम्मान से भागलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। सम्मान समारोह में रामायण, भारतीय संस्कृति और मूल्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर