प्रो. डॉ. आनंद यादव को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश में प्रोफेसर डॉ. आनंद यादव को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जदयू भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. आनंद यादव के मनोनयन पर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि प्रो. डॉ. आनंद यादव को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने से शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। वहीं, जदयू भागलपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि प्रो. डॉ. आनंद यादव के अनुभव और सक्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा। जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अनुभव संगठन के लिए उपयोगी साबित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान रेणु सिंह, संजय राम, शाबान खान, कल्याणी साह, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, सकलदेव मंडल, अनुज सिंह, हीरा पांडे, संजय सिंह, संजय सिन्हा, साजन कुमार, मनोज मंडल, राजेश सिंह, दिवाकर सिन्हा, दिवाकर राय, वीरेंद्र सिंह, शेखर पांडे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला महासचिव प्रदीप कुशवाहा, जीत राणा, प्रिंस कुशवाहा, संजीत राय, संयुक्ता सिंह, अशोक सिन्हा, शरण देव सिंह, मोहम्मद औरंगजेब, मोहम्मद हासिब, सुधांशु शेखर, घनश्याम मंडल, नवीन सिंह, गोपाल सिंह और निसार अहमद सहित अन्य नेताओं ने भी डॉ. आनंद यादव को बधाई दी।

जिला सचिवों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों समेत जदयू के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रो. डॉ. आनंद यादव के मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर