भागलपुर: खुद को CID का DSP बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपित मनोज वर्मा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। भागलपुर में कैंसर पीड़िता महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने इशाकचक और बाईपास थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
खुद को बताता था CID का DSP
आरोप है कि मनोज वर्मा खुद को CID का DSP बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था। वह कृषि कॉलेज, एनटीपीसी और पुलिस विभाग में पैरवी करने का दावा कर महिलाओं और पुरुषों से पैसे लेता था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सीनियर एडवोकेट राजीव कुमार सिंह के अनुसार आरोपी ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
मामला दर्ज होने के बाद कुछ पीड़ितों को पैसे लौटाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि आरोपी अभी फरार है।
घर पर छापेमारी में मिला लाइसेंसी हथियार
पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके भागलपुर स्थित घर पर भी छापेमारी की। इस दौरान घर से हथियार बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार हथियार लाइसेंसी बताया गया है। अब उसके लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी भागलपुर के अलावा पटना से भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों जगहों पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने किया CID DSP होने के दावे का सत्यापन
भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बांका थाने में पूर्व में जीरो FIR दर्ज हुई थी, जिसे बाद में इशाकचक थाना ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा बाईपास थाने में भी एक मामला दर्ज है।
एसएसपी के अनुसार मनोज वर्मा खुद को CID का DSP बताता था, लेकिन वह DSP नहीं है। पुलिस ने स्पेशल ब्रांच से भी इसका सत्यापन कराया है। जानकारी के अनुसार वह पटना में बिहार पुलिस के किसी विभाग में कार्यरत है और वहां डाक पहुंचाने का काम करता है।
कैंसर पीड़िता से भी ठगी का आरोप
पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा लड़ रहे सीनियर एडवोकेट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे लिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी खुद को CID का DSP बताकर विभिन्न सरकारी विभागों में पैरवी करने की बात कहता था।
उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़िता महिला से भी मोटी रकम की ठगी का आरोप है। अधिवक्ता ने भागलपुर के IG और सीनियर एसपी से आरोपी के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस आरोपी मनोज वर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।