रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका असर ज्यादा दिखेगा। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा जिले प्रमुख रूप से प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे और कई जगह गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान में गिरावट, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के चलते राज्य के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 24 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 25 और 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। मध्य झारखंड में रहेगा खुशनुमा मौसम राज्य के मध्य जिलों — रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य और साफ रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी जिलों कोडरमा और चतरा में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रामगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे यहां ठंड का असर ज्यादा रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बन सकता है लो प्रेशर एरिया मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसका असर झारखंड के मौसम पर 26 अक्टूबर के बाद देखने को मिल सकता है। अभी के लिए अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक बना रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसमी बदलाव ठंड के आगमन का संकेत है। यानी झारखंड में अब धीरे-धीरे सर्दी दस्तक देने को तैयार है।

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया
बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर




