बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” पर महाधिवक्ता ने लिखी पुस्तक, सीएम ने किया विंमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधान सभा में महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ज्ञातव्य है कि इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर विशद चर्चा की गई है। पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव, राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण