बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्यनारायण पंडित के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने और मधेपुरा तबादले के अवसर पर बिहपुर प्रखंड परिसर स्थित ट्रायसम भवन में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने अंगवस्त्र, संविधान की पुस्तक, कलम और डायरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य मोईन राईन ने की, जबकि संचालन समाजसेवी एवं राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम ने किया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बीडीओ सत्यनारायण पंडित के सरल स्वभाव, कार्यशैली और जनसहयोग की भावना की सराहना की।

अपने संबोधन में डॉ. गौतम कुमार प्रीतम और जिला परिषद सदस्य मोईन राईन ने कहा कि सत्यनारायण पंडित ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए आम लोगों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। उन्होंने उन्हें संविधान के प्रति समर्पित, ईमानदार और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में भावुक हुए बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिहपुर के लोगों से भरपूर स्नेह और सम्मान मिला। उन्होंने लोगों से संविधान की मूल भावना का पालन करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक दलों के कई नेता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ के प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में चयन, उपायुक्त ने किया सम्मानित

पाकुड़: जिले के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर प्रियांशु कुमार का चयन झारखंड अंडर-19 राज्य क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से

पाकुड़: सदर अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगा जनसहयोग

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर गांव में बीमार एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान सदर

पाकुड़िया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शुरू, पहले चरण में 509 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

पाकुड़िया: झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल

पाकुड़ और जियापानी में 4-5 जुलाई को प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

पाकुड़: झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) के संचरण अनुमंडल, पाकुड़ द्वारा 132 केवी मदनपुर–पाकुड़ और मदनपुर–जियापानी संचरण लाइन में रखरखाव तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई