बिहार एग्जिट पोल में PK की जनसुराज पार्टी हुई फेल, एक भी सर्वे ने नहीं जताई दो अंकों की उम्मीद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान खत्म होते ही अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। अधिकतर सर्वे में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के लिए परिणाम निराशाजनक हो सकते है । 10 में से किसी भी एग्जिट पोल ने जनसुराज को 10 सीटें भी नहीं दी हैं। एजेंसियों के अनुमान: मैट्रिज-IANS: जनसुराज को 0-2 सीटें पीपल्स पल्स: 0-5 सीटें (सबसे अधिक अनुमान) जेवीसी पोल: 0-1 सीट पीपल्स इनसाइट: 0-2 सीटें पी-मार्क: 1-4 सीटें शून्य सीट का अनुमान लगाने वाले सर्वे: पोल डायरी, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, पोलस्ट्रेट, प्रजा पोल एनालिटिक्स और टीआईएफएफ रिसर्च ने जनसुराज को शून्य सीट का अनुमान दिया है। इन सर्वे के मुताबिक पार्टी का असर नगण्य या लगभग न के बराबर है। विधानसभा की स्थिति: बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। वर्तमान में बिहार में जेडीयू-बीजेपी की एनडीए सरकार है, जबकि विपक्ष का नेतृत्व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कर रहे हैं। फिलहाल बीजेपी के पास 80, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 11, हम के 4, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2, एआईएमआईएम के 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने दो दिवसीय भागलपुर प्रवास के दूसरे दिन बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा बूढ़ानाथ का

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़