बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में “अपशिष्ट से समृद्धि, मिशन आम गुठली कार्यशाला” का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में नेचर क्लब एवं उद्यान (फसलोत्तर प्रबंधन) विभाग द्वारा आयोजित “अपशिष्ट से समृद्धि, मिशन आम गुठली कार्यशाला” का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) डी. आर. सिंह ने हरित ध्वज दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि आम की गुठली किसी भी तरह का कचरा नहीं, बल्कि एक बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, जिसका वैज्ञानिक तरीके से उपयोग कर खाद्य, न्यूट्रास्यूटिकल, कॉस्मेटिक एवं अन्य उच्च मूल्य वाले उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं।

कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार और भागलपुर के नागरिकों से अपील की कि आम खाने के बाद गुठलियों को फेंकने के बजाय साफ कर छाया में सुखाएं और निकटतम संग्रह केंद्र पर जमा करें। नेचर क्लब इन गुठलियों का नियमित संग्रह कर उनका वैज्ञानिक प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन करेगा। कार्यशाला में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा “Waste to Wealth” की अवधारणा, आम की गुठली के संग्रहण, प्रसंस्करण और उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय ने इस जन-जागरूकता अभियान को सबौर और पूरे भागलपुर जिले में व्यापक स्तर पर चलाने का भी संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा