बिहार के मंत्री श्रवण कुमार पर जानलेवा हमला, काफिले पर पथराव , सुरक्षाकर्मी घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना / नालंदा – नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. जिसमें बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं. यह घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है. नालंदा के हिलसा में मंत्री श्रवण कुमार सड़क दुर्घटना में मारे गए नौ लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. लेकिन वहां उन्हें स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. लोगों ने मंत्री को खदेड़ दिया और श्रवण कुमार किसी तरह जान बचाकर भागे. इस दौरान मंत्री के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. भीड़ के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया. फिलहाल, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दरअसल, 2 दिन पहले एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मलावां गांव पहुंचे थे. आधे घंटे बाद जब सभी लोग बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान नाराज ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से मौके से भागे. कई सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. मंत्री श्रवण कुमार का कहना था कि सड़क दुर्घटना में जीविका दीदियों (बैंक जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं) की मौत हुई थी. इस घटना के बाद वहां पहुंचा था. सरकार की तरफ से जो मदद दी गई है उसे सुनिश्चित कर रहा था. मैं उनके दुख में शामिल होने गया था. लेकिन अगर कुछ लोग उसमें नाराज होंगे तो इसकी जानकारी मुझे नहीं थी . बता दें कि अभी हाल ही में पटना में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय के काफिले पर पटना में हमला हुआ था। दरअसल पटना में भाई-बहन की मौत के बाद आक्रोशित लोग अटल पथ पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां से मंगल पांडेय का काफिला गुजर रहा था। लेकिन अचानक लोगों ने मंगल पांडेय के काफिले पर हमला बोल दिया था। हमले में मंगल पांडेय बाल-बाल बच गए थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण