बिहार में राजग सरकार महिला विरोधी, दस हजार खाते में भेजना वोटों की राजनीति: दीपिका पांडेय सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना / रांची – झारखंड सरकार की मंत्री और कांग्रेस की नेता दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा बिहार में नीतीश कुमार की सरकार महिला विरोधी हैं और चुनाव से ठीक पहले बिहार की महिलाओं के खाते में दस हजार भेजना वोटों को हासिल करने की राजनीति है।
श्रीमती दीपिका ने पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा चुनाव से पहले बिहार में आकर बोली लगते हैं और यह बोली पिछले चुनाव में पचास हजार करोड़ से शुरु हो कर सवा लाख करोड़ तक गई थी, लेकिन बाद में वही ढाक के तीन पात, बिहार को कुछ नही मिला। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की सरकार पहले क्यों हाथ पर हाथ धरे बैठी थी, जो उसे ठीक चुनाव से पहले महिलाओं की याद आयी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण