भागलपुर के सीढ़ी घाट पर निःशुल्क योग शिविर, नशामुक्ति का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा मेरा संकल्प’ अभियान के तहत वशिष्ठ योग फाउंडेशन, भागलपुर इकाई की ओर से नया सीढ़ी घाट पर एकदिवसीय निःशुल्क योग शिविर सह नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बरारी पुल घाट के पूर्व दिशा स्थित नया सीढ़ी घाट पर शमशान राजा एवं उनके परिवार के साथ आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर नगर के विधायक रोहित पांडेय उपस्थित रहे। विधायक ने शमशान राजा एवं उनके परिवार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास मानव सेवा की दिशा में एक सार्थक कदम है।

शिविर में योगी राजीव मिश्रा ने लोगों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से आसन और प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और जीवन अनुशासित रहता है। योग व्यक्ति को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और जीवन को बेहतर दिशा में आगे बढ़ाने में भी मदद करता है। कार्यक्रम में अखिलेश दास, मनीष दास, रंजीत हरि सहित कई गणमान्यजन और साधक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर