भागलपुर पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रह्लाद सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि भागलपुर में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इसका प्रमाण है।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शेखर पांडे, प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर, धनंजय मंडल, अर्जुन साह, हीरा पांडे, रेनू सिंह, बीना सिन्हा, रोजी रानी, शालिनी साह, शबाना दाऊद, यास्मीन परवीन सहित बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर