भागलपुर में भाजपा चंपानगर मंडल की मासिक बैठक, सेवा संकल्प अभियान की बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी चंपानगर मंडल के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक ए.आर. अग्रवाल स्कूल, कोशकी झा लेन, चंपानगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमृत लाल ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेई और मंडल प्रभारी अमरदीप साह मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान ‘मन की बात’, ‘आशीर्वाद दीप’ कार्यक्रम और 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम और मंडल स्तर पर सेवा सहयोग शिविर को सफल बनाने की योजना पर चर्चा हुई। 7 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्र रंगोली कार्यक्रम को मंडल स्तर पर आयोजित करने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सेवा ज्योति यात्रा को लेकर सभी बूथों, शक्ति केंद्रों और मंडल के करीब 400 कार्यकर्ताओं के मशाल लेकर शामिल होने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष अमृत लाल ने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के 30 सेकंड के वीडियो बनाकर सरल ऐप पर अपलोड करने का आग्रह किया। मंडल प्रभारी अमरदीप साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

भाजपा, बीजेपी, चंपानगर मंडल, भागलपुर, भाजपा भागलपुर, चंपानगर भाजपा, भाजपा मासिक बैठक, सेवा संकल्प अभियान, सेवा ज्योति यात्रा, राष्ट्र रंगोली कार्यक्रम, अमृत लाल, रंजीत गुप्ता, अमरदीप साह, प्राणिक वाजपेई, नरेंद्र मोदी, भागलपुर राजनीतिबैठक में मंडल महामंत्री संजय मालाकार, रंजीत गुप्ता, अनूप लाल साह, रामदेव साह, कल्याणी देवी, राखी राज, मंजू देवी, मधु देवी, संगीता कुमारी, प्रमोद शाह, गुड्डू ताती, सुधीर शाह, राकेश कुमार गोकुल, विनोद पंडित, जैनेंद्र कुमार मिश्रा, संजय चौरसिया, हरीश ठाकुर, चंदन कुमार, दिलीप कुमार मालाकार, संजय कुमार, मनोज बुढ़िया, जयराम कुमार, गौरव गुप्ता, चंद्रकांत राय, आरके गुप्ता, पूर्णेन्दु चंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार, डॉ. आर. आनंद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर