भाजपा जिसे नहीं कर पाई, हेमंत सरकार ने कर दिखाया : शिल्पी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मंत्री शिल्पीं नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में जाे नहीं कर पाई, राज्य में कांग्रेस-झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की हेमंत सरकार ने उसे कर दिखाया है। भाजपा ने पेसा कानून के अधिकार पर राज्यवासियों को हमेशा भ्रमित करने का काम किया, लेकिन हेमंत सरकार ने पेसा नियमावली लागू कर पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को मजबूती दी है।

 

मंत्री शनि‍वार को मांडर फॉरेस्ट मैदान और चान्हो के शहीद वीर बुधु भगत इन्टर कॉलेज में कांग्रेस की ओर से आयोजित ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में बाेल रही थे।

 

मंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है जहां पेसा नियमावली के तहत सरकार की योजना के चयन में ग्राम सभा से परामर्श नहीं लिया जाता, बल्कि सहमति लेना जरूरी है। ये ग्राम सभा को मिली बड़ी ताकत का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को पिछले 10 साल में सिर्फ कमजोर करने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को खत्म करने का काम किया। पहले जरूरत के अनुरूप ग्रामीणों को योजना और उसके जरिए रोजगार की गारंटी थी।

 

मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही भाजपा के षडयंत्र का माकूल जवाब दे सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकार को नहीं समझ पा रहे हैं। कांग्रेस के बीएलए को यही काम करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा कानून का नाम और इसके मूल स्वभाव को बदल दिया।

 

मौके पर कांग्रेस के बीएलए ने ग्रामीणों को मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और एसआईआर को लेकर चर्चा और प्रशिक्षण दिया।

 

संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष इस्तियाक, दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भाजपा जिसे नहीं कर पाई, हेमंत सरकार ने कर दिखाया : शिल्पी

रांची। मंत्री शिल्पीं नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में जाे नहीं कर पाई, राज्य में कांग्रेस-झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की

सीबीआई ने 50 हजार घूस लेते सेना के हवलदार और उसके रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

रांची। सीबीआई (एसबी, रांची) ने 50 हजार रुपये घूस लेते हुए सेना के हवलदार और एक निजी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार हवलदार का नाम

ऑटिज़्म के इलाज में स्वीकृत और निगरानी वाला क्लिनिकल ट्रायल ही मान्य : उच्चतम न्यायालय

नई  दिल्ली, ; उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) के इलाज के लिए स्वीकृत और निगरानी वाले क्लिनिकल ट्रायल के

अरब देशों के साथ व्यापार, ऊर्जा और तकनीक में साझेदारी मजबूत करने को प्रतिबद्ध भारत: मोदी

नई दिल्ली ; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के साथ व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और