भाजपा जिसे नहीं कर पाई, हेमंत सरकार ने कर दिखाया : शिल्पी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मंत्री शिल्पीं नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में जाे नहीं कर पाई, राज्य में कांग्रेस-झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की हेमंत सरकार ने उसे कर दिखाया है। भाजपा ने पेसा कानून के अधिकार पर राज्यवासियों को हमेशा भ्रमित करने का काम किया, लेकिन हेमंत सरकार ने पेसा नियमावली लागू कर पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को मजबूती दी है।

 

मंत्री शनि‍वार को मांडर फॉरेस्ट मैदान और चान्हो के शहीद वीर बुधु भगत इन्टर कॉलेज में कांग्रेस की ओर से आयोजित ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में बाेल रही थे।

 

मंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है जहां पेसा नियमावली के तहत सरकार की योजना के चयन में ग्राम सभा से परामर्श नहीं लिया जाता, बल्कि सहमति लेना जरूरी है। ये ग्राम सभा को मिली बड़ी ताकत का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को पिछले 10 साल में सिर्फ कमजोर करने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को खत्म करने का काम किया। पहले जरूरत के अनुरूप ग्रामीणों को योजना और उसके जरिए रोजगार की गारंटी थी।

 

मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही भाजपा के षडयंत्र का माकूल जवाब दे सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकार को नहीं समझ पा रहे हैं। कांग्रेस के बीएलए को यही काम करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा कानून का नाम और इसके मूल स्वभाव को बदल दिया।

 

मौके पर कांग्रेस के बीएलए ने ग्रामीणों को मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और एसआईआर को लेकर चर्चा और प्रशिक्षण दिया।

 

संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष इस्तियाक, दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की