भारत बन रहा फुटवियर सेक्टर का वैश्विक हब: राष्ट्रपति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि भारत फुटवियर क्षेत्र में दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। श्रीमती मुर्मू ने यह बात यहां फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भारत फुटवियर क्षेत्र में तेज़ी से आत्मनिर्भर बन रहा है और विश्व अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका मज़बूत कर रहा है। श्रीमति मुर्मू ने कहा कि सरकार ने फुटवियर सेक्टर को ‘चैंपियन सेक्टर’ का दर्जा दिया है ताकि इस क्षेत्र में निवेश और विकास बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत फुटवियर विनिर्माण और खपत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत का फुटवियर निर्यात 2.5 अरब डॉलर से अधिक रहा, जबकि आयात लगभग 68 करोड़ डॉलर था। यानी भारत का निर्यात आयात से करीब चार गुना है। उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए फुटवियर व्यवसाय में और विस्तार की ज़रूरत है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने एफडीडीआई और यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉर्थम्प्टन (यूके) के बीच हुए नए समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत–ब्रिटेन मुक्त व्यापार के तहत सहयोग को आगे बढ़ाएगा। श्रीमति मुर्मू ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि फुटवियर डिज़ाइन सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की बेहतरी से जुड़ा काम है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे ऐसे डिज़ाइन तैयार करें जो लोगों की सेहत, आराम और जरूरतों को ध्यान में रखें। साथ ही रोजगार सृजन, आर्थिक विकास, भारत के निर्यात को मजबूत करने और वैश्विक बाजार में देश की छवि को ऊंचा उठाने में योगदान दें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण