भागलपुर / बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु के आवसीय कार्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर में बैठक संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह दिनांक 24 जनवरी 2025 को मधुबनी जिला के फुलपरास अंतर्गत श्री कृष्णा यादव +2 उच्च विद्यालय सिसवा बरही के मैदान में मनाया जाएगा। इस जयंती समारोह का उद्घाटन म नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सभी वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पाषर्द पूर्व विधान परिषद, लोकसभा एवं विधानसभा के प्रत्याशी पार्टी एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष एवं नेता एवं कार्यकर्ता गण शामिल होंगे हिमांशु ने कहा कि देश एवं राज्य में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। महंगाई की मार से गरीब जनता तबाह है। देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा है। देश के सभी सरकारी संस्थान को निजीकरण कर आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। अंबेडकर साहब के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। केंद्र द्वारा प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने के बदले छटनी किया जा रहा है। बिहार में हो रहा है एस्टीमेट घोटाला l राज्य, जिला, प्रखंड के विकास योजनाओं में लूट मची है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। थाने का बाजारीकरण हो गया है।बैठक में सरवर इमाम, गौतम बनर्जी, हर्ष कुमार, मानस , ब्रजेश कुमार, अरुण चौधरी,प्रीतम कुमार, अंकित कुमार समेत आदि लोग उपस्थित थे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




