भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर 101वीं जयंती में शामिल होंगे तेजस्वी : चक्रपाणि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर /  बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु के आवसीय कार्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर में बैठक संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर  की 101वीं जयंती समारोह दिनांक 24 जनवरी 2025 को मधुबनी जिला के फुलपरास अंतर्गत श्री कृष्णा यादव +2 उच्च विद्यालय सिसवा बरही के मैदान में मनाया जाएगा। इस जयंती समारोह का उद्घाटन म नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव  के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सभी वर्तमान एवं पूर्व  सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पाषर्द पूर्व विधान परिषद, लोकसभा एवं विधानसभा के प्रत्याशी पार्टी एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष एवं नेता एवं कार्यकर्ता गण शामिल होंगे हिमांशु ने कहा कि देश एवं राज्य में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। महंगाई की मार से गरीब जनता तबाह है। देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा है। देश के सभी सरकारी संस्थान को निजीकरण कर आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। अंबेडकर साहब के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। केंद्र द्वारा प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने के बदले छटनी किया जा रहा है। बिहार में हो रहा है एस्टीमेट घोटाला l राज्य, जिला, प्रखंड के विकास योजनाओं में लूट मची है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। थाने का बाजारीकरण हो गया है।बैठक में सरवर इमाम, गौतम बनर्जी, हर्ष कुमार, मानस , ब्रजेश कुमार, अरुण चौधरी,प्रीतम कुमार, अंकित कुमार समेत आदि लोग उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए