मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आरोप: बिहार चुनाव में वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटे, हेराफेरी से हुई महागठबंधन की हार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि महागठबंधन की हार वोट की हेराफेरी का नतीजा है।
श्रीमती सिंह ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में एसआईआर प्रक्रिया लागू कर करीब 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जो चुनाव परिणाम को प्रभावित करने वाला बड़ा कारण बना । यह महागठबंधन को मिली हार का सबसे बड़ा कारण रहा. उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने अध्ययन कर पहले ही बता दिया था कि कैसे वोट की चोरी होती है और आज यह साबित भी हुआ है. उन्होंने कहा कि आज बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनी है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है. हमलोग इसका विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह सही ढंग से हो यह हमारी मांग है. उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र के दबाव में चुनाव आयोग काम कर रहा है हमलोग इस बात का विरोध कर रहे हैं. एक सवाल से जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार में राज्य के हर जिले का विकास होगा. उन्होंने कहा कि गढ़वा की भी तस्वीर बदल रही है. आपको बता दें कि झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह श्रीबंशीधर भगवान का दर्शन करने गढ़वा पहुंचीं थीं. उन्होंने बंशीधर भगवान का दर्शन कर राज्यवासियों के लिए खुशहाली की कामना की.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों