मंत्री संजय यादव की माताजी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में शामिल हुए। बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंटकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी समेत बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री एवं स्थानीय नागरिक काफी संख्या में मौजूद रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण