मतदान कर्मियों का हुआ दूसरा रेंडमाइजेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 04- लिट्टीपाड़ा के जितेन्द्र कुमार शुक्ला, सामान्य प्रेक्षक, 05-पाकुड़ विधानसभा युगल किशोर पंत सामान्य प्रेक्षक एवं 06- महेशपुर विधानसभा शंभुगा सुंदरम सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन हुआ। इस दौरान निर्वाचन आयोग के विशेष साफ्टवेयर से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रेंडमाइजेशन कराते हुए मतदान दल बनाए गए। विदित हो कि प्रथम रेंडमाइजेशन में निर्वाचन में कार्य करने वाले कर्मचारियों का चयन हुआ था। इसके बाद अब जिले के सभी 1014 मतदान केंद्रों के लिए विधानसभावार मतदान दल गठित किए गए। तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों के लिए मतदान केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी पाकुड़, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी महेशपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, संबंधित विभाग व कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों