मधेपुरा में 30 अगस्त को जिला महासंघ गोपगुट कन्वेंशन, कर्मचारियों की लंबित मांगों पर होगी चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट जिला शाखा मधेपुरा की बैठक वेदव्यास महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव रविंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने किया। बैठक में 30 अगस्त को शिक्षक-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित होने वाले जिला महासंघ गोपगुट कन्वेंशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कन्वेंशन में महासंघ के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ गोपगुट अध्यक्ष संघर्ष कोष परिषद सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार की दोरंगी नीति से प्रदेश के लाखों शिक्षक और कर्मचारी हताश एवं निराश हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए सभी शिक्षक-कर्मचारियों को एकजुट होकर मजबूती से आवाज उठानी होगी।

कन्वेंशन में पुरानी पेंशन लागू करने, शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान और प्रोन्नति देने, सभी कर्मियों के लिए सरल एवं सुलभ स्थानांतरण नीति लागू करने, बायोमेट्रिक और ऑनलाइन उपस्थिति बंद करने, एएनएम संविदाकर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन देने सहित कई मांगों पर चर्चा होगी। इसके अलावा अनुसचिवीय कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभागीय प्रयोगशाला प्रावैधिकी को 4200 ग्रेड पे के अनुरूप वेतनमान देने, राजस्व कर्मचारियों के समझौते लागू करने तथा रसोईया, आशा, अनुबंध, मानदेय और आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा स्थायी कर वेतनमान लागू करने की मांग भी प्रमुख है।

प्रदीप कुमार पप्पू ने सभी विभागों के कर्मचारियों से 30 अगस्त को आयोजित जिला कन्वेंशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर आवाज उठाने से शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने और सरकार को जल्द आठवां वेतन आयोग लागू करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

बैठक में बिनोद कुमार बिमल, बिनोद कुमार राम, रीतेश सिन्हा, मो. इजहार, अनिल कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार सिंह, रिया कुमारी, रचना कुमारी समेत महासंघ गोपगुट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने