महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान देवनारायण महतो के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पथरगामा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

परिजनों के अनुसार, देवनारायण महतो शनिवार सुबह करीब 8 बजे खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार शाम करीब 6 बजे महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास उनका शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की मदद से शव को खाट के सहारे उनके घर पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी के अनुसार, देवनारायण महतो किसान थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

पथरगामा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास नाली से शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया नाली में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत