मोदी-ज़ेलेंस्की वार्ता: यूक्रेन संग द्विपक्षीय साझेदारी पर हुई समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साेमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बात की और रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में हर संभव सहयोग देेने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति की समीक्षा भी की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति श्री ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान श्री ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े ताजा घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का धन्यवाद किया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और दृढ़ रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति की भी समीक्षा की तथा आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेता आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली मुलाकात को देखते हुए श्री मोदी और जेलेंस्की की बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह